UP-Haridwar: हरिद्वार के गंगा नदी नहाने गए 2 दोस्त, डूबने से हुई मौत

UP-Haridwar: Two friends drown while bathing in the Ganga River in Haridwar. 2 friends drown in Ganga in Haridwar

UP-Haridwar: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दो व्यक्ति रविवार 5 मार्च को हरिद्वार में गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति अपने-अपने परिवार के साथ शनिवार रात हरिद्वार गए थे।

नंदग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) और सचिन त्यागी (39) के रूप में हुई है, दोनों नंदग्राम पुलिस थाना क्षेत्र की क्वांटम सोसाइटी के निवासी थे। दोनों के शवों को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है।

Read Also: BOLLYWOOD: सारा अर्जुन ने की आदित्य धर और ‘धुरंधर’ टीम की तारीफ

UP-Haridwar-  मृतकों के करीबी दोस्त रविंद्र त्यागी रविवार को उनके शवों को वापस लाने के लिए हरिद्वार गए। रविंद्र त्यागी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि गंगा में स्नान करते समय बृजेश और सचिन गहरे पानी में चले गए। उनमें से एक तेज बहाव में बह गया। जब उसके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी बह गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *