MADHYA PRADESH: इंदौर में विवाह समारोह से लौट रहे बारातियों की कार, भूसे से भरे ट्रक से टकरा जाने के कारण चार युवकों की मौत हो गई जबकि आठ व्यक्ति घायल हो गए। सहायक उप निरीक्षक (ASI) जगदीश राठौड़ ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि हादसा इंदौर-नेमावर रोड पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 01:30 बजे के आस-पास हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (MYH) ले जाए गए मोहम्मद फरहान (19), आरिश अली (20) और मोहम्मद इरफान (24) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Read Also-Karishma Tanna-GOODNEWS: “एक नन्हा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार, करिश्मा तन्ना ने दी GOODNEWS…
MYH अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान अरफाद खान (23) ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में शामिल तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें 18 वर्षीय युवक की हालत गंभीर है।MADHYA PRADESH
पुलिस के मुताबिक, ये सभी लोग इंदौर के रहने वाले हैं और एक विवाह समारोह में बाराती के तौर पर शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे पर आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें समझा कर हालात पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।MADHYA PRADESH
