Bank Reports: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्ज चौथी तिमाही में बढ़ा 22 प्रतिशत

Bank Reports: Bank of Maharashtra's loan grew 22 percent in the fourth quarter

Bank Reports: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का कुल ऋण वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने सोमवार यानी आज 6 मार्च को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही के अंत में बकाया ऋण 2.40 लाख करोड़ रुपये था। Bank Reports

कुल ऋण में 1.12 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट ऋण और 1.79 लाख करोड़ रुपये खुदरा, कृषि तथा सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (आरएएम) क्षेत्र के ऋण शामिल हैं। पुणे मुख्यालय वाले इस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल जमा 14 प्रतिशत बढ़कर 3.50 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इससे गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के अंत में 3.07 लाख करोड़ रुपये था।

Read Also: Haryana: मांगें पूरी न होने पर झज्जर लघु सचिवालय में आशा वर्कर्स ने खोला BJP सरकार के खिलाफ मोर्चा

इसके परिणामस्वरूप बैंक का कुल कारोबार (कुल ऋण व जमा) 18 प्रतिशत बढ़कर 6.42 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि 31 मार्च 2025 को यह 5.46 लाख करोड़ रुपये था। इस तिमाही में चालू खाते और बचत खाते (कासा) का अनुपात 13 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इससे गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1.63 लाख करोड़ रुपये था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *