Haryana : मांगें पूरी न होने पर झज्जर लघु सचिवालय में आशा वर्कर्स ने खोला BJP सरकार के खिलाफ मोर्चा

Haryana
Jhajjar: झज्जर के लघु सचिवालय में सोमवार को आशा वर्कर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित आशा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।Haryana: 
प्रदर्शन के दौरान आशा वर्कर कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो वे 9 मई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आवास का घेराव करेंगी। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही हैं,लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। Haryana: 
ज्ञापन में उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा और उनके समाधान की मांग की। आशा वर्करों की मुख्य मांगों में हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन का भुगतान करना,घोषित वेतन बढ़ोतरी को तुरंत लागू करना और कार्य की बेहतर शर्तें सुनिश्चित करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं,इसके बावजूद उन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।Haryana: 
प्रदर्शन कर रही आशा वर्करों ने साफ किया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।Haryana: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *