Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गरज, तूफान के साथ बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather:
Delhi Weather: सोमवार को दिल्ली के तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। वहीं आसमान में बादलों के साथ आंशिक रूप से धूप भी खिली रही। राजधानी में मौसम लगातार राहत भरा बना हुआ है वहीं बादलनुमा आसमान के बीच कभी भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। साथ ही आने वाले दो दिनों के लिए बारिश का लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
 सोमवार शाम 5:00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे है। पिछले 24 घंटों में राजधानी में बारिश दर्ज नहीं की गई। दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो पालम में 32.2, लोधी रोड में 33.0, रिज में 34.4 और आया नगर में 33.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 17.7, पालम में 17.9, लोधी रोड में 16.6, रिज में 17.8 और आया नगर में 16.7 डिग्री दर्ज हुआ… सभी इलाकों में 24 घंटे के दौरान बारिश शून्य रही।
आने वाले दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो 7 और 8 अप्रैल को गरज के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और अधिकतम तापमान 31 से घटकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है वहीं 9 से 11 अप्रैल के बीच दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा… इन दिनों अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है…Delhi Weather:
वहीं 12 अप्रैल को आसमान साफ रहने के साथ तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है… मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है… हालांकि 7 और 8 अप्रैल को नमी का स्तर 90 से 95 फीसदी तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बढ़ने के भी आसार हैं।Delhi Weather:
VO 3: कुल मिलाकर दिल्ली में फिलहाल राहत भरा मौसम बना रहेगा। बीच-बीच में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाएं लोगों को गर्मी से राहत देती रहेंगी। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ने के संकेत भी साफ नजर आ रहे हैं।Delhi Weather:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *