Animal के लॉन्ग रन टाइम का Ranbir Kapoor ने किया सपोर्ट, बताया आखिर क्यों इतनी लंबी है फिल्म, ऑडियंस से भी की ये अपील

Ranbir Kapoor On Animal Run Time- संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले खूब चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. जहां फिल्म की बंपर ओपनिंग के कयास लगाए जा रहे हैं तो वहीं फिल्म को मिले ए सर्टिफिकेट और इसके रन टाइम को लेकर इसकी कमाई पर असर पड़ने की अटकलें भी लगाईं जा रही हैं. वहीं अब इस पर रणबीर कपूर ने चुप्पी तोड़ी है.

‘एनिमल’ के रनटाइम को लेकर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी ‘एनिमल’ को हाल ही में सीबीएफसी ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया था. साथ ही फिल्म के रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट का भी खुलासा हुआ था. इसके बाद कहा जा रहा था कि इतनी लंबी फिल्म से लोग बोर हो जाएंगे. वहीं अब, हाल ही में एक बातचीत में, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने फिल्म के रनटाइम का बचाव करते हुए कहा कि फिल्म पूरी तरह से अपनी लंबाई को सही ठहराती है

Read also –बीजेपी शिक्षा को सांप्रदायिक चश्मे से देख रही है- RJD

रणबीर कपूर से ‘एनिमल’ के लॉन्ग रन टाइम का किया सपोर्ट दरअसल बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर कपूर से ‘एनिमल’ के लॉन्ग रन टाइम के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ”हम इतने लंबे समय तक कोई फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम इसके बारे में एरोगेंट हैं. हमें लगा कि कहानी को दर्शकों तक बेस्ट तरीके से पहुंचाने के लिए इतने समय की जरूरत है.” उन्होंने कहा कि उन्होंने और टीम ने फिल्म का और भी लंबा कट देखा है.

रणबीर ने कहा, “और रियल में, हम सभी ने इस फिल्म का कट देखा है जो 3 घंटे, 49 मिनट का था, और वह भी कायम रहा. वो भी एंटरटेनिंग था. लेकिन लंबाई कम करने के लिए संदीप ने काफी मेहनत की है. क्योंकि आप इसे इतना भी नहीं खींच सकते. लेकिन उम्मीद है कि दर्शक लंबाई से घबराएंगे नहीं. बस आएं और सिनेमा का बेस्ट एक्सीपरियंस लें लें.” कब रिलीज होगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *