असम को महाबाहु-ब्रह्मपुत्र प्रोजेक्ट का तोहफा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ का शुभारंभ किया और दो पुलों (धुबरी फूलबारी पुल और मजुली पुल) की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मपुत्र पर कनेक्टिविटी से जुड़े जितने काम पहले होने चाहिए थे, उतने पहले नहीं हुए।

इसकी वजह से असम और नार्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी एक चुनौती बनी रही। महाबाहु ब्रह्मपुत्र के आशीर्वाद से अब इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

बीते सालों में केंद्र और असम की डबल इंजन सरकार ने इस पूरे क्षेत्र की भौगोलिक और सांस्कृतिक दोनों प्रकार की दूरियों को कम करने का प्रयास किया है।

असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट की फिजिकल और सांस्कृतिक अखंडता को बीते सालों में सशक्त किया गया है। मजूली में असम का पहला हैलीपोड भी बन चुका है।

अब मजूलीवासियों को सड़क का तेज और सुरक्षित विकल्प मिलने जा रहा है। वर्षों पुरानी मांग आज पुल के भूमि पूजन के साथ पूरी होनी शुरू हो गई है। कालीबाड़ी घाट से जोरहाट को जोड़ने वाला 8 किलोमीटर का ये पुल मजूलीवासियों की जीवन रेखा बनेगा।

Also Read पूर्व CJI रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस को SC ने किया बंद

ब्रह्मपुत्र और बराक सहित असम को अनेक नदियों को जो सौगात मिली है उसे समृद्ध करने के लिए आज महाबाहु ब्रह्मपुत्र कार्यक्रम शुरु किया गया है।

ये कार्यक्रम ब्रह्मपुत्र के जल से इस पूरे क्षेत्र में वॉटर कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा। अब असम का विकास प्राथमिकता में भी है, इसके लिए दिन रात प्रयास भी हो रहा है।

बीते 5 सालों में असम की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को फिर से स्थापित करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं।

माजुली और निमाटी के बीच रोपेक्स सेवा से अब आपको सड़क से करीब सवा 400 किमी घुमकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रोपेक्स से सिर्फ 12 किमी का सफर तय करते हुए अपने सामान को जहाज पर ले जा सकते हैं। इस रास्ते पर दो जहाज चलाए जा रहे जो करीब 1600 यात्री और दर्जनों सामान ले जा सकते हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *