West Bengal Elections: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा और युवाओं …

West Bengal Elections: कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए महिलाओं के लिए स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा और एक वर्ष के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों पर युवाओं की भर्ती करने समेत कई वादे किये।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार शाम कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया तथा पार्टी को लोगों के सामने तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा के अलावा तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया।

Read Also: Maharashtra: CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रो लाइन के पहले चरण का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में अपने 15 वर्षों के शासनकाल में तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के विकास के लिए कुछ खास नहीं किया है। निवेश और रोजगार सृजन की जरूरत है। भाजपा भी अर्थव्यवस्था या रोजगार सृजन की बात नहीं करती, बल्कि उसकी सिर्फ ध्रुवीकरण में दिलचस्पी है।’’कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए प्रति माह 2000 रुपये की सहायता, स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा एवं मुफ्त परिवहन सेवा का वादा किया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में एआई एवं कौशल विकास केंद्र खोलने का वादा किया। उसने हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का भी वादा किया है।West Bengal Elections

Read Also: Delhi News: पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस… पासपोर्ट धोखाधड़ी का है मामला!

कांग्रेस के घोषणापत्र में सीमांत, भूमिहीन किसानों के लिए 15000 रुपये प्रति वर्ष एवं 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा किया गया है।पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 23 एवं 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। मतों की गिनती चार मई को होगी। ।West Bengal Elections

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *