Delhi: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG पर दिया बड़ा बयान

Delhi

Delhi: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने LPG पर दिया बड़ा बयान। पिछले पांच दिनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1600 अवेयरनेस कैंप लगाए हैं और लगभग 14,000 सिलेंडर इन कैंप्स में बेचे गए हैं।कल एक दिन में 1,10,000 से अधिक 5 किलो के सिलेंडर की बिक्री की गई और 23 मार्च से अब तक लगभग 8,90,000 5 किलो के सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।Delhi:

Read Also: Assembly Election: केरल में थमा चुनावी शोर, कल होगा मतदान: कई पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर

नेचुरल गैस के संबंध में, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी गई है और उनकी आपूर्ति को सुरक्षित रखा गया है।इसके साथ ही उद्योगों को भी नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू की गई है। उर्वरक संयंत्रों को अब 95 प्रतिशत तक सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।ड्राफ्ट स्टेट CBG पॉलिसी जारी की गई है और जो राज्य इस पॉलिसी को अपनाएंगे, उन्हें अतिरिक्त कमर्शियल LPG आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। Delhi:

Read Also: Crime News: झज्जर में युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भारत सरकार ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे ऐसे सुधार लागू करें, जिससे प्राथमिकता वाले कमर्शियल #LPG की आपूर्ति आसान हो सके।इसके तहत लगभग 18 राज्यों ने कदम उठाए हैं और उन्हें अतिरिक्त LPG आवंटन दिया गया है।मार्च 2026 से अब तक लगभग 3,87,000 #PNG कनेक्शन दिए गए हैं और लगभग 4,21,000 नए उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। जिन उपभोक्ताओं के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं, उनसे LPG कनेक्शन सरेंडर करने का अनुरोध किया गया है। अब तक 17,000 से अधिक उपभोक्ता अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर चुके हैं।सभी नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *