Crime News: नासिक में IT कंपनी में महिला कर्मचारियों ने सहकर्मी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Crime News:

Crime News: नासिक की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की मानसिक और यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बहुराष्ट्रीय कंपनी का नाम बताए बिना कहा कि इस संबंध में कुल नौ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।Crime News:

Read Also- Sports News: बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर, क्वार्टर फाइनल में, सिंधू और प्रणय को मिली हार

एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों में से एक पहले से ही न्यायिक हिरासत में है।
उन्होंने बताया कि इन मामलों की पड़ताल के लिए पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।Crime News: 

Read Also- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीटी की धीमी ओवर गति के लिए गिल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

यह घटनाक्रम स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है, जिसे वर्षों से महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं का संरक्षण प्राप्त था।इस बीच, पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि अगर किसी महिला को छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न के बारे में कोई शिकायत है तो संपर्क कर सकती है।उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और संस्था की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *