UTTAR PRADESH: लखनऊ में फल और सब्जी मंडी में आग लगने से 15-20 दुकानें जलकर हुई खाक

UTTAR PRADESH:

UTTAR PRADESH: लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फल और सब्जी मंडी में गुरुवार देर रात आग लगने से लगभग 15 से 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। फिर कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।UTTAR PRADESH

Read Also-जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा

एक चश्मदीद के मुताबिक आग लगते ही मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी जान बचाकर भागने लगे साथ ही अपने साथ दुकानों में रखे गैस सिलिंडरों को भी बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे । सही समय पर दुकानदारों ने सिलिंडरों को दुकानों से दूर कर दिया नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।एक व्यापारी नेता शौकत अली ने बताया कि आग से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। मंडी में कपड़े, फूड कॉर्नर, जूते-चप्पल और राशन सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें थीं जो जलकर राख हो गई। फिलहाल 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है, जिससे दुकानदारों को सरकार से मुआवजे की उम्मीद है।UTTAR PRADESH

Read Also-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बाद में आसपास की दुकानों में फैल गई।’’अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।UTTAR PRADESH

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *