UP: कुशीनगर में अज्ञात हमलावर ने सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंका, युवती की मौत

Kerala Murder , Idukki, Nedumkandam, Murder,Man killed,Uncle murdered, Nephews arrested Twin nephews, Family dispute, Financial dispute,Police investigation,Crime news, House attack, Accused arrested,Kerala crime, Homicide case, Search operation

UP:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरवन के टोला इमिलिया में अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर, सो रहीं मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया जिससे युवती की मौत हो गई जबकि उसकी मां झुलस गई।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उप महानिरीक्षक एस. चिनप्पा, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।UP:  

Read Also- जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा

पुलिस के अनुसार, काजल (23) की शुक्रवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि उसकी मां लीलावती देवी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात प्रभुनाथ यादव घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी लीलावती देवी (58) और सबसे छोटी बेटी काजल (23) अंदर कमरे में सोई हुई थीं। आधी रात के बाद कोई अज्ञात हमलावर छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुआ और सो रही मां-बेटी पर तेजाब उड़ेल दिया।UP:  

Read Also- पश्चिम बंगाल चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र जारी कर TMC पर साधा निशाना

चीख-पुकार सुनकर प्रभुनाथ अंदर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। आनन-फानन में दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।प्रभुनाथ यादव पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत थे और करीब छह माह पहले ही वहां से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे थे।पुलिस इस जघन्य वारदात के कारणों और हमलावर की तलाश में जुटी है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।UP:  

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *