बंगाल पर BJP की पैनी नजर, PM मोदी और गृह मंत्री शाह आज करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित

BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र यानी ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है, जिसे भरोसा पत्र का नाम भी दिया गया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के अगले ही दिन, यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के विभिन्न हिस्सों में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Read Also: NASA का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक संपन्न, चांद के चक्कर लगाकर धरती पर सुरक्षित लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री

बीते दिन कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किए गए इस संकल्प पत्र में ‘भय से भरोसा’ की ओर बदलाव का संकल्प लिया गया है। बंगाल चुनाव में विजय की उम्मीद के साथ BJP ने इस संकल्प पत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। BJP ने वादा किया है कि सरकार बनने के 6 महीने के भीतर राज्य में UCC लागू किया जाएगा। घुसपैठ पर जीरे टॉलरेंस होगा। महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा समेत कई वादे किए गए हैं। बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक मदद और राज्य में एक करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया गया है। किसानों को उनकी उपज (धान, आलू, आम) का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजनाओं का लाभ देने के साथ उनको प्रति वर्ष 9,000 रुपये देने की घोषणा की है। सिंडिकेट राज और ‘कट मनी’ कल्चर को खत्म करने का भी सख्त संकल्प लिया गया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के लिए BJP इस बार पूरा जोर लगा रही है। TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए इस बार की चुनावी राह कठिन होती नजर आ रही है। बीते दिन बंगाल दौरे पर PM मोदी ने कहा था कि, “आसनसोल में उत्साह की एक झलक देखने को मिली। यह पश्चिम बंगाल BJP के विकास एजेंडे का समर्थन करता है और तृणमूल का समर्थन कभी नहीं करेगा!” इससे पहले PM मोदी ने बीरभूम में चुनावी रैली को संबोधित कर कहा था कि, “बंगाल की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। राज्य में TMC का सिंडिकेट इन घुसपैठियों के साथ है और इसके बड़े नेता लूट मचा रहे हैं। बंगाल में TMC का महाजंगलराज चल रहा है। इस सरकार का खात्मा जरूरी है।”

Read Also: UP: कुशीनगर में अज्ञात हमलावर ने सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंका, युवती की मौत

PM मोदी आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत कई जगहों पर विजय संकल्प सभाएं संबोधित कर BJP के विकास मॉडल को जनता के सामने रखेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देवरा में जनसभा को संबोधित करेंगे और खड़कपुर में एक मेगा रोड शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

गौरतलब है, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न होगा। जिसके तहत पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 4 मई को मतगणना होगी और पता चलेगा किस राजनीतिक दल की मेहनत और रणनीति रंग लाई और किसने राज्य में सरकार बनाई ?

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *