फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी चालक ने कुचला, पुलिस हिरासत में आरोपी

Delhi Crime: Audi driver crushed 5 people sleeping on the sidewalk, accused in police custody, Delhi Road Accident, Audi Accident, Delhi Footpath, Delhi Road Accident, Audi Accident, Delhi Footpath, #delhi, #delhiroads, #accident, #accidentnews, #delhifootpath, #RoadAccident

Delhi Crime: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को नशे में धुत ऑडी कार चालक ने कथित तौर पर कुचल दिया जिससे वे घायल हो गए। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें दो दंपति और आठ साल की एक बच्ची शामिल है। उन्होंने बताया कि यह घटना नौ जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे हुई और कार चालक उत्सव शेखर (40) को पकड़ लिया गया।

Read Also: शेफाली के अर्धशतक के बावजूद हारा भारत, श्रृंखला 3-2 से जीती

अधिकारी ने बताया कि उसकी मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह नशे में था। अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया जा चुका था। पीड़ितों की पहचान लाधी (40), उसकी आठ वर्षीय बेटी बिमला, उसके पति सबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंद्र (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। सभी राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *