Tamil Nadu: विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले पोस्टल बैलेट से वोटिंग शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की सुविधा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और सरकारी कर्मचारियों के लिए है। 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से डाक मतपत्रों के माध्यम से वोट एकत्र करने की प्रक्रिया रविवार से शुरू हुई। इससे बूजुर्ग लोगों को काफी आसान होगा अपना मतदान देना नहीं तो उन्हें बहुत परेशानी होती अपने घर से बूथ तक जाने में। Tamil Nadu
Read Also-BOLLYWOOD: गायक शंकर महादेवन ने आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि
सरकारी अधिकारी इन बुजुर्ग मतदाताओं के घरों पर व्यक्तिगत रूप से जाकर डाक मतपत्रों के माध्यम से उनके वोट एकत्र कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षित रूप से सीलबंद बक्सों में डाल रहे हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में 234 विधानसभा सीटों के लिए 4,610 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। अब देखना होगा कि आने वाले समय में किसकी सरकार बनती है, और आम लोगों का मतदान कुछ बदलाव ला पाता है कि नहीं। Tamil Nadu
