Farhan Akhtar ने आशा भोसले को किया याद, संगीत कार्यक्रम में गाया उनका गाना

Farhan Akhtar: Farhan Akhtar remembered Asha Bhosle, sang her song at a concert

Farhan Akhtar: अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने अपने संगीत कार्यक्रम में दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनका हिट गाना ‘‘दम मारो दम’’ गाया। आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण उन्हें शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अख्तर ने सोमवार 13 अप्रैल को जालंधर में ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ (एलपीयू) में आयोजित ‘यूथ वाइब 2026’ उत्सव के 9वें संस्करण के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति दी। ऑनलाइन आए वीडियो में अख्तर आशा भोसले का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं और पीछे गायिका की तस्वीर लगी है। ‘‘दम मारो दम’’ 1971 में आई फिल्म ‘‘हरे रामा हरे कृष्णा’’ का गाना है, जिसे ज़ीनत अमान पर फिल्माया गया था। इसका संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।

Read Also: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को SC से झटका, HC के अग्रिम जमानत के फैसले पर लगाई रोक

Farhan Akhtar- इससे पहले, श्रेया घोषाल और सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने भी अपने संगीत कार्यक्रमों में भोसले के गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। घोषाल ने रविवार 12 अप्रैल को लंदन में प्रस्तुति दी, और शर्मा ने सोमवार को कोलकाता में अपना संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जहां उन्होंने दर्शकों के सामने उनके (भोसले) गीत की सितार प्रस्तुति दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *