Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच नए कूटनीतिक प्रयासों की उम्मीद के बीच बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई जिससे निवेशकों की संपत्ति 9.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।बीएसई सेंसेक्स 1,263.67 अंक यानी 1.64 प्रतिशत उछलकर 78,111.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,422.85 अंक यानी 1.85 प्रतिशत चढ़कर 78,270.42 अंक तक पहुंच गया।Stock Market
Read Also: Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 9,41,461.6 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,55,016.77 करोड़ रुपये (4,910 अरब डॉलर) हो गया।Stock Market
