Rohit Bal Dead: एक्टर अर्जुन रामपाल दिवंगत रोहित बल के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे

Rohit Bal Dead:

Rohit Bal Dead: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल शनिवार को दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में उनके घर पहुंचे।रोहित बल का शुक्रवार रात दक्षिण दिल्ली के आश्लोक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में शाम पांच बजे होगा।

Read also-सावधान! मोटापे के कारण बढ़ रहा कैंसर का खतरा, रिसर्च में हुआ ये खुलासा

भारतीय फैशन को दुनियाभर में मशहूर करने वाले और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में स्टार्स के व अन्य मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन करने वाले रोहित बल का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा। दिल का दौरा पड़ने से उनका शुक्रवार रात दक्षिण दिल्ली के आश्लोक अस्पताल में निधन हो गया था।

Read also- फैशन डिजाइनर Rohit Bal के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट कर दी ये प्रतिक्रिया

रोहित बल ने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों- उमा थर्मन, सिंडी क्रॉफोर्ड और नाओमी कैंपबेल के लिए कपड़े डिजाइन किए। उन्होंने भारत में दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। उनके निधन पर करीना कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई मशहूर हस्तियों ने शोक जताया है। वहीं FDCI के इंस्टाग्राम पर संगठन के संस्थापक सदस्यों में से एक ने बल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आधुनिक संवेदनाओं के साथ पारंपरिक प्रवृत्ति के अनूठे मिश्रण के लिए मशहूर बल के काम ने भारतीय फैशन को नए सिरे से परिभाषित किया और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया। कलात्मकता और नए प्रयोगों के साथ आगे की सोचने की उनकी खूबी फैशन की दुनिया में हमेशा जिंदा रहेगी। गुड्डा की आत्मा को शांति मिले।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *