Haryana: कुरुक्षेत्र पहुंचे इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, बीबीएमबी मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना

Haryana: कुरुक्षेत्र पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय चौटाला बीबीएमबी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कमजोर लोगों की सरकार है इसलिए इस फैसले का विरोध नहीं कर पा रहे.  बीबीएमबी  बोर्ड में इरिगेशन का एक मेंबर हुआ करता था और उसी के कारण हमें हमारे हिस्से का पानी मिलता था और एक प्रेशर और दबाव भी था और अब वह खत्म कर दिया आने वाले समय में पीने के पानी के लिए दिक्कत आएगी.
अभय चौटाला ने कहा की  गेहूं के सीजन में मैं खुद हरियाणा प्रदेश की हर अनाज मंडी में जा रहा हूं और हमने सरकार को आगाह भी किया था कि आपके फैसले से हमें सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और यही कारण है कि आज किसानों की बहुत सी समस्याओं का समाधान हुआ और मंडी के आढ़ती और किसानों को राहत मिली।
उन्होंने अनाज मंडी के सेक्क्ट्री अधिकारियों पर बोलते हुए कहा की सेक्क्ट्री की इच्छा तो है कि वह किसान की मदद करें मगर सरकार की फैसला ऐसे हैं कि उन्हें भी दिक्कत आ रही है। कहीं कोई सर्वर डाउन हो रहा है तो कहीं कोई मशीन खराब हो रही है। यही कारण है कि आज भी अनाज मंडी में कई जगह परेशानी आ रही है। हमने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर किसान की पेमेंट रुकी तुम्हारी गलतियां की वजह से और किसान के गेहूं के उठान और बेचने में कोई दिक्कत आई तो इसके लिए हम किसी भी प्रकार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे और कोई आंदोलन भी खड़ा कर सकते हैं।हम किसी भी कीमत में अनाज मंडियां बंद नहीं होने देंगे और किसान  को परेशान नहीं होने देंगे।
बायोमेट्रिक की दिक्कत बारे में बोलते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बायोमेट्रिक क्यों लागू किया गया यह जो अंगूठे लगाए जाते हैं यह अपराधियों के लगाए जाते हैं किसान के नहीं लगाए जाते किसान ने क्या गेहूं बेचने के लिए अपराध कर रखा है गेहूं की फसल पैदा कर रहे हैं किसान। यह परंपरा गलत है और यह परंपरा खत्म होनी चाहिए। अनाज मंडी के अंदर चोरी और ठगी करने वालों पर बोलते हुए कहा कि जैसे ही प्रदेश के अनाज मंडी के गेहूं बिक जाएगी और जब हमारी सरकार आएगी फिर सब की इंक्वायरी में खुद करवाऊंगा और सब को ठोकूंगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *