Bollywood: राजकुमार राव और पत्रलेखा- ‘चौबीस घंटे काम करना सबसे मुश्किल फैसला है’

Bollywood:

Bollywood: एक्टर-कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कहा कि फिल्म प्रोड्यूस करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें बहुत सारे फैसले लेने पड़ते हैं और प्रोजेक्ट के लिए सबसे अच्छा क्या है, ये पता लगाना होता है। नेटफ्लिक्स की नई कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ में राजकुमार राव अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में हैं।Bollywood

फिल्म की कहानी एक ऐसे कंजूस शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर चीजं में पैसे बचाने की कोशिश करता है। विवेक दास चौधरी द्वारा निर्देशित और पत्रलेखा द्वारा निर्मित इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र , विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा भी हैं। इसकी स्ट्रीमिंग बुधवार से शुरू हो गई है।Bollywood

Read Also-DMK: परिसीमन विधेयक पर तमिलनाडु में जोरदार प्रदर्शन, CM स्टालिन ने प्रति जलाकर दिया बड़ा बयान

PTI वीडियो से पत्रलेखा ने कहा, “आपको लगातार फैसले लेने होते हैं और आप हमेशा ये समझने की कोशिश करते हैं कि क्या ये फिल्म के लिए सबसे अच्छा है।”राजकुमार राव ने कहा कि उन्हें अक्सर “निर्माता का अभिनेता” कहा जाता था, लेकिन “टोस्टर” पर काम करते समय उन्हें एहसास हुआ कि ये कितना जोखिम भरा काम है। उन्होंने कहा, “कभी-कभी आप सेट पर जाकर ये मांग कर सकते हैं कि ‘मुझे ये चाहिए, मुझे वो चाहिए’।

मैंने ऐसा कभी नहीं किया क्योंकि मैं समझता हूं कि किसी की मेहनत की कमाई फिल्म में लगी है।”उन्होंने कहा, “लेकिन अब, जाहिर है, इस तरफ होने के नाते, मुझे एहसास हुआ कि एक प्रोड्यूसर बनना कितना मुश्किल है। मेरे सभी प्रोड्यूसर दोस्तों के लिए मेरे मन में बहुत इज्जत है… इसमें बहुत ज्यादा मेहनत लगती है और कई रातें ऐसी होती हैं, जिनके लिए कोई तारीफ नहीं मिलती।”Bollywood

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *