Delhi: राज्यसभा उपसभापति के तौर पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हरिवंश

Delhi: राज्यसभा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। यह चुनाव निर्विरोध हुआ, क्योंकि विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। पीएम मोदी ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि यह सदन का उनके प्रति गहरा विश्वास है। राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए आज सुबह चुनाव हुआ। एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह का नामांकन निर्विरोध स्वीकार कर लिया गया। उनके समर्थन में पांच प्रस्ताव आए, जबकि विपक्ष की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया। इस तरह हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार इस उच्च पद पर पहुंच गए हैं।

Read Also- Crime News: शादी में रसगुल्ला खाने पर बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर!

हरिवंश नारायण सिंह मूल रूप से पत्रकार रहे हैं। उन्होंने बिहार से दो बार जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा की और 2018 में पहली बार उपसभापति बने। 2020 में उन्हें दूसरी बार यह पद मिला। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ है।यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 2004 के बाद नजमा हेपतुल्ला के बाद कोई भी व्यक्ति लगातार तीसरी बार इस पद पर नहीं पहुंचा था। साथ ही, कांग्रेस से इतर किसी नेता के रूप में यह पहला मौका है।

Read Also- Haryana: CM सैनी ने एलेन्जर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी का बयान: हरिवंश के चुनाव के बाद राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को बधाई दी।पीएम ने कहा कि “राज्यसभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना, यह सदन के आपके प्रति गहरे विश्वास को दर्शाता है। आपके अनुभव से सदन को लगातार लाभ मिला है। हरिकृपा बनी रहे।”

विपक्ष की प्रतिक्रिया: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी। उन्होंने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में उनके योगदान की सराहना की।राज्यसभा उपसभापति पद पर हरिवंश नारायण सिंह के इस निर्विरोध चुनाव को संसदीय परंपराओं का अच्छा उदाहरण माना जा रहा है। हरिवंश नारायण सिंह के तीसरे कार्यकाल से राज्यसभा की कार्यवाही और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *