West Bengal: विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान जारी

West Bengal:

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार सुबह 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हुआ। उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक के जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। पहले चरण में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मतदान हो रहा है। इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए शुरुआती बढ़त बनाने का सबसे बड़ा मौका और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।West Bengal

Read Also-बरेली में गर्मी से जुड़ी बीमारियां बढ़ीं, बुखार के मामलों में उछाल, मलेरिया और डेंगू के मामले भी बढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आज पहला चरण है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी ताकत के साथ भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें लगभग 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता शामिल हैं।West Bengal

चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2,450 टुकड़ियों यानी लगभग 2.5 लाख जवान तैनात किए गए हैं। 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। निर्वाचन आयोग ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम और पूर्व बर्धमान जिलों को विशेष निगरानी में रखा है।

पहला चरण राजनीतिक रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें शामिल हैं। यही क्षेत्र 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उभार का आधार बना था और 2021 के विधानसभा चुनाव में उसे तृणमूल का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनाने में मददगार रहा था। इन 152 सीटों में से 2021 में बीजेपी ने 59 सीटें जीती थीं, जबकि तृणमूल ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी।West Bengal

Read Also-ट्रंप ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम बढ़ाया, ईरानी सेना ने तीन जहाजों पर गोलीबारी की

बीजेपी के लिए उत्तर बंगाल में अपना वर्चस्व बनाए रखना जरूरी है, ताकि वह पूरे राज्य में मुकाबले में बनी रहे। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल के लिए उत्तर बंगाल में बीजेपी को बड़ी जीत से रोकना जरूरी है, ताकि दूसरे चरण से पहले बढ़त का माहौल बनाया जा सके। यह चरण इसलिए भी खास नजरों में है क्योंकि इससे पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ था, जिसमें राज्य की मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए।West Bengal

पहले चरण में कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य उम्मीदवारों में नंदीग्राम से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (बीजेपी), माथाभांगा से पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक (बीजेपी), दिनहाटा से राज्य मंत्री उदयन गुहा (तृणमूल), सिलीगुड़ी से गौतम देव (तृणमूल) और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।West Bengal

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *