Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मंजिला मकान ढह गया, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना श्मशान घाट के पास, इशू विहार की गली नंबर एक, पार्ट-2 में हुई।Delhi Cylinder Blast:
Read Also: Delhi: UPI ने बनाया रिकॉर्ड, मई में UPI से 29.90 लाख करोड़ का लेनदेन…
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एक व्यक्ति ने सुबह 9:37 बजे फोन के माध्यम से दी, जिसने घटनास्थल पर निवासियों के फंसे होने की आशंका जताई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि एक विस्फोट हुआ है और इसके कारण एक इमारत ढह गई है, जिससे कुछ लोग फंसे हुए हैं।Delhi Cylinder Blast:
Read Also: Crime News: महिला का शव मिलने से मची सनसनी, व्यापारियों ने विरोध कर बाजार किया बंद
बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच कर अभियान शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए पांच वाहन मौके पर भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस इमारत में यह हादसा हुआ, उसका इस्तेमाल बर्तन पॉलिश करने के लिए किया जाता था।Delhi Cylinder Blast:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
