West Bengal Chunav: पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग आज संपन्न हो गई है है। दोनों राज्यों में मतदाताओं की भारी भागीदारी देखी जा रही है और मुकाबला बेहद सख्त नजर आ रहा है। West Bengal Chunav:
Read Also- CRIME: IRS की बेटी का हत्यारा हुआ गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। करीब 3.6 करोड़ मतदाता 1,478 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधा टकराव है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता बचाने की कोशिश में है, जबकि बीजेपी सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है। West Bengal Chunav:
Read Also- Tamil Nadu: तमिलनाडु चुनाव में मतदान का टूटा रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 80 फीसदी से…
वही कुछ इलाकों में छिटपुट हिंसा की खबरें भी आई हैं – मुर्शिदाबाद में झड़पें और बमबाजी की घटनाएं, जिन पर चुनाव आयोग ने सख्ती से नोटिस लिया है। वही तमिलनाडु में आज पूरे राज्य की 234 सीटों पर एक चरण में मतदान संपन्न हो गया है। करीब 5.67 करोड़ मतदाता इसमे भाग ले रहे हैं।West Bengal Chunav:
यहां त्रिकोणीय मुकाबला है – सत्तारूढ़ डीएमके (एमके स्टालिन), एआईएडीएमके (एडप्पादी पलनिस्वामी) और टीवीके (विजय) के बीच मुक़ाबला है। युवा वोटरों और जेन-जेड की भागीदारी इस बार गेम चेंजर साबित हो सकती है।दोनों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंगाल में एआई सर्विलांस और भारी फोर्स तैनात है। अब बंगाल के अगले चरण पर निगाहें हैं,वही मतगणना 4 मई को होगी। West Bengal Chunav:
