National Convention: देश में बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय व पर्यावरण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक मंथन के लिए ‘रचनात्मक कांग्रेस’ 12 और 13 अगस्त को राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेगी। National Convention
अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधि जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और इनके समाधान के लिए आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अधिवेशन को संबोधित करेंगे और इन मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को धार देंगे। National Convention
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों से चर्चा की जाएगी। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे। पहले दिन करीब 400 प्रतिनिधि और दूसरे दिन लगभग 600 प्रतिनिधि इसमें शिरकत करेंगे। National Convention
Read Also: Parliament Protests: संसद में आज भी जारी रहा घमासान, सत्तापक्ष- विपक्ष ने आमने-सामने किया प्रदर्शन
संदीप दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य रूप से संगठन पर चर्चा की जाएगी और इसके पश्चात भावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन के दूसरे दिन पहले दिन हुई चर्चाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस सत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात रखेंगे। साथ ही, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। National Convention
उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन की एक बड़ी विशेषता इसका ‘ओपन सेशन’ होना है, क्योंकि यह लोगों का मंच है। इसमें लोगों के सवालों को सीधे सुना जाएगा और उनके जवाब दिए जाएंगे। National Convention
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
