West Bengal: दमदम रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-‘राज्य में है ‘परिवर्तन की लहर’ पहले चरण के मतदान में साफ दिखाई दी

West Bengal

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘‘परिवर्तन की लहर’’ पहले चरण के मतदान में स्पष्ट दिखाई दी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखा ये समर्थन विधानसभा चुनावों में उसकी जीत का शंखनाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर 24 परगना के दमदम लोकसभा क्षेत्र के पानीहाटी में एक रैली में आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में ‘तानाशाही’ से ‘लोकतंत्र के मंदिर को कुचला’, लेकिन राज्य की जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से इसका ‘पुनर्निर्माण’ शुरू कर दिया है।West Bengal

Read Also-CJI ने पश्चिम बंगाल चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान पर जताई खुशी

उन्होंने कहा, ‘‘ बंगाल में लंबे समय से जो बदलाव की लहर दिखाई दे रही थी, कल (23 अप्रैल) के पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है। कल (23 अप्रैल) बीजेपी के पक्ष में मिले समर्थन ने उसकी जीत का शंखनाद कर दिया है।’’पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को लगभग 36 करोड़ मतदाताओं में से 92 प्रतिशत ने मतदान किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बंगाल में जहां तृणमूल ने अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, वहां के लोगों ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है।’’West Bengal

उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल ‘‘बेहद घबराई हुई’’ है। प्रधानमंत्री ने ये भी आरोप लगाया कि चार मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ‘‘तृणमूल के गुंडों’’ के पास छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला तेज करते हुए मोदी ने तृणमूल कांग्रेस को ‘‘महिला विरोधी पार्टी’’ बताया और कहा कि बीजेपी ‘‘महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल’’ में विश्वास करती है।West Bengal

Read Also-Bangladesh: BCB ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए मुस्तफिजुर के NOC को वापस लिया

उन्होंने उन महिला उम्मीदवारों का जिक्र किया जिन्हें बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है और कहा कि पार्टी ने उन लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है जिन्होंने अन्याय सहा है। पीएम मोदी ने पानीहाटी से पार्टी की उम्मीदवार, आरजी कर बलात्कार-हत्या पीड़िता की मां का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की।

लेकिन TMC ने उस बेटी को इनसे छीन लिया। हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी ने संदेशखाली की पीड़िता को भी नेतृत्व करने का मौका दिया है। जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दमदम रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राज्य में ‘‘परिवर्तन की लहर’’ पहले चरण के मतदान में साफ दिखाई दी उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहती है।’’West Bengal

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *