Quad Summit : भारत ने क्वाड शिखर सम्मेलन में वैश्विक विकास पर दिया जोर

Quad Summit :

Quad Summit : भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को न्यूयॉर्क में हुए क्वाड शिखर सम्मेलन की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में वैश्विक विकास पर भारत का नजरिया रखा है।विक्रम मिस्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन ने पीएम मोदी को क्वाड नेताओं के साथ बातचीत का मौका दिया। आपसी बातचीत में दुनिया भर में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं पर जोर दिया गया।

Read also – खाना खाते समय ज्यादा प्यास लगना, हो सकते हैं कैंसर के संकेत

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री फिलाडेल्फिया पहुंचे और फिर विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडेन के आवास पर गए। फिर उन्होंने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने दूसरे क्वाड नेताओं के साथ क्वाड कैंसर मूनशॉट पहल के शुभारंभ में हिस्सा लिया, ये सर्वाइकल कैंसर से जुड़ा हुआ था। उन्होंने दूसरे क्वाड नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। ये प्रधानमंत्री के लिए वैश्विक विकास,शांति और सुरक्षा के लिए भारत के विचारों और प्रतिबद्धताओं को सामने रखने का मौका था।”क्वाड शिखर सम्मेलन में इंडो-पैसिफिक रिजन में सहयोग को बढ़ावा देने और यूक्रेन और गाजा में संघर्ष खत्म करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके तलाशने की उम्मीद है।

Read also – जो बाइडन से मुलाकात के दौरान PM ने किया कुछ ऐसा कि उनके विरोधी भी करने लगे तारीफ!

विक्रम मिस्री, विदेश सचिव- प्रधानमंत्री फिलाडेल्फिया पहुंचे और फिर विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडेन के आवास पर गए। फिर उन्होंने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने दूसरे क्वाड नेताओं के साथ क्वाड कैंसर मूनशॉट पहल के शुभारंभ में हिस्सा लिया, ये सर्वाइकल कैंसर से जुड़ा हुआ था। उन्होंने दूसरे क्वाड नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। ये प्रधानमंत्री के लिए वैश्विक विकास,शांति और सुरक्षा के लिए भारत के विचारों और प्रतिबद्धताओं को सामने रखने का मौका था।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *