Paytm: RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस किया रद्द, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Paytm

Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को जारी किया गया बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि लाइसेंस इसलिए रद्द किया गया क्योंकि ”बैंक के मामले इस तरह से संचालित किए जा रहे थे, जो बैंक और उसके जमाकर्ताओं के हित के लिए हानिकारक थे।’‘Paytm:

Read Also- USA: अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध पर राष्ट्रपति ट्रंप बोले- वे युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे

आरबीआई ने कहा, ”बैंक के प्रबंधन का सामान्य चरित्र जमाकर्ताओं के हित के साथ ही सार्वजनिक हित के लिए भी प्रतिकूल है।”इसके चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक को किसी भी बैंकिंग व्यवसाय के संचालन से प्रतिबंधित कर दिया गया है।आरबीआई ने यह भी कहा कि वह बैंक को बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में एक आवेदन करेगा। Paytm:

Read Also- AAP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ये होगा नया पता, मिला नया बंगला

केंद्रीय बैंक ने कहा, ”पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के पास बैंक के बंद होने पर अपनी पूरी जमा देनदारी चुकाने के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध है।’पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 11 मार्च, 2022 से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया गया था। Paytm:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *