USA: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी के आरोप में नौका पर हमला

USA:

USA: अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ‘‘मादक पदार्थों को ले जा रही’’ एक और नौका पर हमला किया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने यह जानकारी दी।लातिन अमेरिकी जलक्षेत्र में कथित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नौकाओं को नष्ट करने का अमेरिकी अभियान सितंबर की शुरुआत से जारी है और इसमें अब तक कम से कम 183 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य हमले कैरेबियाई सागर में किए गए हैं।USA: 

Read Also: Haridwar: 40 फुट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 10 घंटे बाद शव बरामद

सेना ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि इनमें से किसी भी नौका पर मादक पदार्थ थे।यूएस सदर्न कमांड’ ने शुक्रवार को किए हमले की जानकारी देते हुए अपने पहले के बयानों को दोहराया और कहा कि उसने ज्ञात तस्करी मार्गों पर कथित मादक पदार्थ तस्करों को निशाना बनाया। उसने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक नौका पानी में तैरती दिख रही है और इसके बाद विस्फोट से वह आग की लपटों में घिर जाती है।

Read Also: UP: वाराणसी में धूप से बचाव के लिए खास इंतजाम, नगर निगम ने चौराहों पर बनाए छाएदार शेड

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लातिन अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के साथ अमेरिका ‘‘सशस्त्र संघर्ष’’ कर रहा है।उन्होंने अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इन हमलों को आवश्यक कदम बताया है।वहीं, आलोचकों ने नौकाओं पर किए जा रहे इन हमलों की वैधता पर सवाल उठाए हैं।USA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *