Haridwar: हरिद्वार के श्यामपुर थाना के कांगरी गांव में एक युवक बोरवेल के गड्ढे में गिर गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान युवक बोरवेल पर काम कर रहा था और अचानक गड्ढे में गिर गया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और बचाव अभियान शुरू किया गया।Haridwar:
मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान मनोहर के रूप में हुई है। वो बोरवेल का काम कर रहा था तभी ये हादसा हुआ। मिट्टी का ढेर उस पर गिर गया, जिससे ये हादसा हुआ।बचाव अभियान सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुआ और लगभग 10 घंटे तक चला। Haridwar:
Read Also- Raghav Chadha: AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक BJP में होंगे शामिल
काफी मशक्कत के बाद बचाव दल ने युवक को रात करीब नौ बजे मिट्टी के ढेर से निकाला। दुर्भाग्य से उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।Haridwar:
