China ने संकेत दिया है कि उसका चौथा विमानवाहक पोत परमाणु ऊर्जा से संचालित होगा

China

China: चीनी नौसेना द्वारा जारी एक नवीनतम वीडियो, जिसमें चीन की समुद्री क्षेत्र में विस्तार की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाया गया है, ने इस अटकल को जन्म दिया है कि निर्माणाधीन उसका चौथा विमानवाहक पोत परमाणु ऊर्जा से संचालित होगा। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को जारी वीडियो फिल्म ‘इनटू द डीप’ में चीनी नौसेना की समुद्री महत्वाकांक्षाओं और तटीय रक्षा से आगे की यात्रा को दिखाया गया है।China

Read Also-IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने IPL में तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा

वीडियो में चीन की गहरे समुद्र में संचालन करने में सक्षम “ब्लू-वॉटर” नौसेना को भी उजागर किया गया है, जिसमें पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में वास्तविक अभ्यास के फुटेज और उन्नत उपकरणों का उपयोग शामिल है। इसमें तीन विमानवाहक पोतों – लियाओनिंग, शान डोंग और फू जियान – के नाम पर रखे गए एक कंपास को भी दिखाया गया है, जो नौसेना अधिकारियों की पीढ़ियों को सौंपा जा रहा है।China

लेकिन चौथे पोत का नाम हे जियान रखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाला पोत हो सकता है क्योंकि “हे” का उच्चारण चीनी भाषा में “परमाणु” शब्द से मिलता-जुलता है और “जियान” का अर्थ “जहाज” होता है, हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने यह रिपोर्ट दी। चीन ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि या खंडन नहीं किया है कि एक नया पोत बनाया जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ली गई उपग्रह तस्वीरों से संकेत मिलता है कि देश के उत्तर-पूर्वी शहर डालियान के एक शिपयार्ड में एक विशाल पोत का निर्माण हो रहा है।China

Read Also-Crime: YouTuber ‘Ex-Muslim’ सलीम वास्तिक निकला हत्यारा, 31 साल पुराने मामले में हुआ गिरफ़्तार

तस्वीरों से पता चलता है कि पोत का आकार अमेरिका के परमाणु ऊर्जा से चलने वाले जेराल्ड आर. फोर्ड-श्रेणी के पोतों के समान है, जिससे इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या इसमें भी इसी तरह की प्रणोदन विधि का उपयोग किया जाएगा। एक और सुराग के रूप में, फरवरी में ली गई पोत की तस्वीरों में ऐसी संरचनाएं भी दिखाई दीं जो परमाणु रिएक्टर कंटेनमेंट वेसल जैसी दिखती थीं, पोस्ट की रिपोर्ट में यह बताया गया है।China

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *