UP Heatwave: उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कई कस्बे और शहर सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों में शुमार हैं।गोरखपुर में लोग बाहर निकलते समय सिर ढकने जैसी खास सावधानियां बरत रहे हैं और ठंडे पेय का सहारा ले रहे हैं। गर्मी का असर लोगों की आजीविका पर भी पड़ रहा है।(IMD) के अनुसार, शहर में रविवाक को लू चलने की संभावना है।UP Heatwave
Read also- Weather News: दिल्ली से राजस्थान तक लू का कहर, पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार…IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट
आपको बता दें कि गाजियाबाद में लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।घर से बाहर कम लोग निकल रहे हैं। इससे सड़क किनारे विक्रेताओं की बिक्री में भारी गिरावट आई है।लोगों ने अधिकारियों से कहा है कि बच्चों के लिए खास उपाय किए जाएं। मसलन स्कूल के घंटे कम करना या ऑनलाइन क्लास शुरू करना। प्रयागराज में, नगर निगम ने पूरे शहर में वाटर कूलर लगाने और वाहन चालकों के लिए छाया का बंदोबस्त किया है। UP Heatwave
Read also- China ने संकेत दिया है कि उसका चौथा विमानवाहक पोत परमाणु ऊर्जा से संचालित होगा
अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों ने समय में बदलाव किया है। लू पीड़ितों को तत्काल राहत देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है।इसी तरह, वाराणसी में, अधिकारियों ने दिन में यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए खास उपाय किए हैं।लू का असर शहर की सड़कों पर साफ दिख रहा है।UP Heatwave:
सड़कों पर वीरानी छाई रहती है।फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। बल्कि तापमान और बढ़ सकता है। लिहाजा लोगों को भरपूर पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
