Weather News: दिल्ली से राजस्थान तक लू का कहर, पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार…IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट

Weather News:

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि अधिकतम तापमान के 41-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी दी है और ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार आसमान के साफ रहने की संभावना जताई हालांकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार हैं। दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज  हवाएं चल सकती हैं। Weather News:

Read Also- Raghu Rai: नहीं रहे मशहूर फोटोग्राफर रघु राय, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर गर्मी से झुलस रहा है। आम जनजीवन लगभग ठप्प हो गया है।पिछले तीन दिनों में पारा तेजी से बढ़ा है और 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। दोपहर को सड़कों पर लगभग वीरानी छाई रहती है। जब तक बेहद जरूरी ना हो, लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव किया है, लेकिन कॉलेजों पर ये नियम लागू नहीं किया गया है।Weather News:

Read Also- USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, डिनर प्रोग्राम’ के दौरान चलीं गोलियां

कई कॉलेज छात्रों ने मॉक ड्रिल के दौरान बिजली कटौती की भी शिकायत की, जिससे भीषण गर्मी में मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।उधर स्वास्थ्य अधिकारी आपातकालीन तैयारियां मजबूत करने में जुटे हैं। इसके तहत अस्पतालों में खास वार्ड, वातानुकूलित सुविधाएं, लू के मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तर, ओआरएस और आईवी तरल पदार्थों समेत दवाओं का स्टॉक बढ़ाया गया है।Weather News:

लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और भरपूर पानी पीने की सलाह दी गई है।इस बीच, तरबूज और नारियल की मांग में भारी उछाल आया है। लोग इनमें गर्मी से राहत पाने के उपाय देख रहे हैं।फिलहाल लू कम होने के संकेत नहीं दिख रहे। बाड़मेर में हाई अलर्ट जारी है। लोग अगले कई दिनों तक भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हैं और अधिकारी बीमारियां रोकने के लिए एहतियाती उपाय बढ़ा रहे हैं।Weather News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *