MCD: BJP के प्रवेश वाही चुने गए MCD महापौर, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 MCD: 

MCD: रोहिणी पूर्व से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रवेश वाही बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुने गए। महापौर चुनाव में वाही को 156 वोट मिले, जिनमें इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 14 पार्षदों के वोट भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार हाजी जरफ को नौ वोट हासिल हुए।आनंद विहार से बीजेपी पार्षद मोनिका पंत एमसीडी की उप-महापौर चुनी गईं। उन्हें कुल 156 वोट मिले। बेगमपुर के बीजेपी पार्षद जय भगवान यादव, पहाड़गंज से बीजेपी पार्षद मनीष चड्ढा और शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी (एएपी) के पार्षद जलज चौधरी एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्य चुने गए। MCD: 

Read also- Haryana: धर्मनगरी पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

महापौर चुने जाने पर वाही ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, “हम आने वाले महीनों में दिल्ली को साफ करेंगे। हम दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।”इस साल के महापौर चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कुल 273 वोट थे, जिनमें 249 पार्षद, दिल्ली विधानसभा के मनोनीत 14 विधायक, सात लोकसभा सदस्य और तीन राज्यसभा सदस्य शामिल हैं।जीत के लिए उम्मीदवार को 137 वोट की जरूरत थी। ‘आप’ ने महापौर चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि इस कदम से भाजपा को नगर निकाय का नियंत्रण मिल जाएगा और ‘आप’ को शासन के मार्चे पर सत्ताधारी पार्टी का असली चेहरा उजागर करने में मदद मिलेगी। MCD: 

Read also- TMC: बंगाल चुनाव में BJP पर जमकर बरसी CM ममता, बोली- केंद्रीय बल भाजपा के पक्ष में काम कर रहे

भारद्वाज ने कहा, “सभी स्तरों पर सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी दिल्ली में कोई बदलाव लाने में नाकाम रही है। भाजपा को काम करना नहीं आता। केवल आम आदमी पार्टी ही काम करना जानती है।”इससे पहले, एमसीडी महापौर का पद ‘आप’ के महेश कुमार खिंची के पास था, जिन्होंने नवंबर 2024 में हुए चुनाव में महज तीन वोट से जीत हासिल की थी।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी), उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) को 22 मई 2022 को दिल्ली नगर निगम के तहत एकल इकाई के रूप में पुनर्गठित कर दिया गया था। MCD: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *