Bihar Cabinet: बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार,पीएम मोदी रहे मौजूद

Bihar Cabinet: बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इस मौके पर पीएम मोदी पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे हैं। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा दिन रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।Bihar Cabinet: 

Read Also: केरल चुनाव में मिली हार पर पिनाराई विजयन ने दी ये प्रतिक्रिया, बोले- LDF जनादेश को स्वीकार करता है

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष समेत तमाम बड़े NDA नेता मौजूद रहे।जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पूरे परिवार के साथ इस समारोह में शामिल हुए।समारोह की सबसे बड़ी चर्चा रही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की शपथ। राजनीति में महज कुछ हफ्ते पहले एंट्री करने वाले निशांत कुमार ने आज मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद निशांत ने कहा कि वे पिता के सिद्धांतों पर चलते हुए राज्य के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।Bihar Cabinet: 

Read Also: Hamirpur: यमुना नदी में नाव पलटने से 5 की मौत, राहत और बचाव के लिए CM Yogi ने दिए निर्देश

इस विस्तार में भाजपा से 15, जद(यू) से 13, एलजेपी (राम विलास) से 2 और अन्य सहयोगी दलों से एक-एक नेता शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी शपथ ली।यह विस्तार बिहार की NDA सरकार को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पांच नए चेहरों के साथ कैबिनेट का आकार बढ़ गया है।नीतीश कुमार के बेटे का मंत्री बनना बिहार की राजनीति में एक नई पीढ़ी के उदय का संकेत दे रहा है। अब देखना यह होगा कि निशांत कुमार पिता की विरासत को कैसे आगे बढ़ाते हैं।Bihar Cabinet: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *