बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने CM पद की ली शपथ, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ, PM मोदी और NDA नेता रहे मौजूद

Suvendu Adhikari oath ceremony,Breaking news, PM Modi, Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari oath ceremony, West Bengal, Bengal CM, Bengal New CM, West Bengal CM Oath, Suvendu Adhikari Oath Ceremony, Suvendu Adhikari,शुभेंदु अधिकारी, पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल, बीजेपी, कोलकाता, दंडवत प्रणाम, बंगाल सरकार

 Suvendu Adhikari oath ceremony : बंगाल की राजनीति में आज ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गयी है।शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है पीएम मोदी और एनडीए नेता शपथ समारोह में मौजूद रहे है.कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ ही पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है।Suvendu Adhikari oath ceremony

Read also- दिलजीत ने राजनीतिक में आने की बात खारिज की, कहा- कभी नहीं…मेरा काम मनोरंजन करना

दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहे है।  पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि यह बंगाल के विकास का नया अध्याय है।Suvendu Adhikari oath ceremony

 वही कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक अलग तस्वीर भी सामने आयी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को मंच पर गले लगाकर सम्मानित किया98 वर्ष की आयु के माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं।वही बंगाल के सीएम बने शुभेंदु अधिकारी पिछले कई वर्षों से बंगाल में विपक्ष की आवाज रहे हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद से वे भाजपा के सबसे चहेते चेहरे बन चुके थे।

Read also- दिलजीत ने राजनीतिक में आने की बात खारिज की, कहा- कभी नहीं…मेरा काम मनोरंजन करना

आज उनका मुख्यमंत्री बनना न केवल भाजपा के लिए बल्कि पूरे बंगाल की राजनीति के लिए एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari oath ceremony) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा गमछा पहनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।एनडीए गठबंधन के मजबूत समर्थन के साथ शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल को “सोनार बंगला” बनाने का वादा कर चुके हैं।  इस समारोह की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हजारों कार्यकर्ता समारोह में जुटे रहे और “जय श्री राम” के नारे गूंजते रहे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *