Mamata Banerjee : तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में हालिया विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए शनिवार को सभी विपक्षी दलों से एक ‘‘संयुक्त मंच’’ बनाने के वास्ते एकजुट होने की अपील की।पूर्व मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से जुड़े सभी छात्र संघों और गैर सरकारी संगठनों से भी बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।बनर्जी ने कहा कि मैं सभी विपक्षी दलों, जिनमें वामपंथी और धुर-वामपंथी दल शामिल हैं. Mamata Banerjee
Read also- कार और लॉरी के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर, चार लोगों की मौत
बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त मंच बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करती हूं। उन्होंने राष्ट्रीय दलों से भी इसमें शामिल होने की अपील की।तृणमूल प्रमुख ने कहा कि अगर कोई भी राजनीतिक दल इस संबंध में उनसे बातचीत करना चाहता है तो वह उससे बात करने के लिए तैयार हैं।रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कालीघाट स्थित अपने आवास के सामने एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह सोचने का समय नहीं है कि दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है, हमारा पहला दुश्मन बीजेपी है। Mamata Banerjee
Read also- दिलजीत ने राजनीतिक में आने की बात खारिज की, कहा- कभी नहीं…मेरा काम मनोरंजन करना
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य भर में तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है।बनर्जी ने कहा कि कई जगहों पर गुंडागर्दी हो रही है, बीजेपी में बुरे तत्व घुस गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2011 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर अत्याचार नहीं होने दिया। Mamata Banerjee Mamata Banerjee
