Agra: आगरा जिले के कमला नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान कान्हा (22), महक (19), रिया (17) और विक्की (11) के रूप में हुई है।Agra:
Read Also: रूस के विदेश मंत्री लावरोव इस हफ्ते भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात
आपको बता दें कि बच्चों के डूबने का पता लगने पर घर की महिलाएं, पुरुष और मोहल्ले के लोग दाैड़ पड़े। एक घंटे में तीन के शव निकलते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान तहत पहले कान्हा, महक और रिया को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
gra:
Read Also: Crime News: घरेलू विवाद में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
शुक्ला ने कहा कि विक्की की तलाश में छह घंटे तक अभियान चलाया गया और उसका शव भी बरामद कर लिया गया।बच्चों के डूबने का पता चलने पर घर की महिलाएं, पुरुष और मोहल्ले के लोग दाैड़ पड़े। एक घंटे में तीन के शव निकलते ही कोहराम मच गया। Agra:
