Elections: हरियाणा निकाय चुनाव का इंतजार अब खत्म हुआ। नतीजे आने के बाद तो भाजपा में खुशी की लहर ही दौड़ गई क्योंकि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत की मेयर सीट पर भाजपा की जीत हुई। पंचकूला की बात करें तो श्याम लाल बंसल ने जीत हासिल की। वहीं अंबाला में अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21000 मतों से हरा के जीत हासिल की। वही नगर निगम के 20 वार्डों में से तीन वार्डों पर कांग्रेस, एक में आजाद प्रत्याशी तो 16 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं सोनीपत की मेयर सीट पर भाजपा के राजीव जैन ने जीत दर्ज की।Elections
Read Also-‘NEET-UG पेपर लीक’: CBI को आरोपी की मिली 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड
वहीं नगर पालिका की बात करें तो सांपला में प्रवीण कोच, उकलाना में निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी और धारूहेड़ा नगर पालिका में बीजेपी के अजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की । रेवाड़ी नगर परिषद में बीजेपी के विनीता पीपल ने जीत हासिल की। साथ ही सांपला के 16 वार्डों में से 11 में निर्दलीय और 5 भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। रेवाड़ी परिषद चुनाव में 32 में से 11 वार्डों पर भाजपा ने जीत हासिल की , 1 सीट पर कांग्रेस और बाकी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा रहा।Elections
धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीजेपी के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत हासिल की। चुनाव में अजय जांगड़ा को विभिन्न वार्डों से अच्छा समर्थन मिला। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिका की कमान सौंपी। अंबाला वार्ड-8 से कांग्रेस की गुरजीत कौर ने जीत हासिल की। गुरजीत कौर को कुल 3389 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मीना ढींगरा को 2668 मत मिले। इस सीट पर कांटे की टक्कर थी, लेकिन आखिर में कांग्रेस की जीत हुई।Elections
Read Also-Saif Ali Khan: ‘कर्तव्य’ मेरे करियर के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक है
अंबाला वार्ड-6 से भाजपा की अर्चना छिब्बर की जीत हुई। अर्चना छिब्बर को कुल 3275 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की दिशा सहगल को 1293 मत प्राप्त हुए। वहीं आम आदमी पार्टी की ज्योति को सिर्फ 296 वोट मिले। सोनीपत के वार्ड 5 से बीजेपी की रीना सैनी 391 वोट से जीतीं। इन चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदवा साफ़ दिखाई दे रहा है, लेकिन भाजपा की इस जीत ने यह साफ कर दिया है कि अब उनकी ट्रिपल इंजन की सरकार और तेजी से लोगों के लिए काम करेगी।Elections
