हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी, बूथ पर लगी लंबी लाइनें

Solan

Solan: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगमों सहित 51 शहरी निकायों के लिए मतदान रविवार को शुरू हुआ जो अब भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें महिलाओं की भारी संख्या थी।Solan:

Read Also-International: नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी ने दिया ‘विकसित भारत’ का संदेश

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। चार नगर निगमों के 64 वार्डों, 25 नगर परिषदों के 229 वार्डों और 22 नगर पंचायतों के 156 वार्डों के लिए मतदान रविवार को एक ही चरण में एक साथ शुरू हुआ। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतगणना शुरू हो जाएगी जबकि चार नगर निगमों के लिए मतगणना 31 मई को होगी।Solan: 

Read Also- Madhya Pradesh: रतलाम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में लगी आग

सुबह नौ बजे तक शुरुआती दो घंटों में लगभग 14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।खबरों के अनुसार, मंडी और जोगिंदरनगर में क्रमशः 15.42 प्रतिशत और 17.10 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रामपुर नगर परिषद में 14.58 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगमों में 449 पदों के लिए 1,147 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 3,60,859 मतदाता, मतदान के पात्र हैं, जिनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिलाएं और 14 अन्य शामिल हैं।Solan: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *