Kerala: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 20 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Kerala:

Kerala: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी.डी. सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार दस साल बाद वापस सत्ता में आई है। सुबह करीब 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। Kerala:

Read Also- दिल्ली में ED का एक्शन, बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ईडी की रेड

इसके बाद 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कांग्रेस के साथ-साथ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल हैं।शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,सांसद प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राहुल गांधी ने सतीशन को गले लगाकर बधाई दी। UDF कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा।Kerala:

Read Also-पश्चिम एशिया संकट पर अंतर मंत्रालय समूह ने देश में ईंधन आपूर्ति और नागरिकों सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

वी.डी. सतीशन एर्नाकुलम जिले की परावुर सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में UDF को भारी बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सीएम पद को लेकर चली रेस में वीडी सतीशन ने बाजी मारी है UDF ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतीं, जो 1977 के बाद उनकी सबसे बड़ी जीत है।Kerala:

वही नई सरकार के सामने चुनौतियां कई हैं – बेरोजगारी, विकास कार्यों को गति देना और राज्य की वित्तीय स्थिति सुधारना। सतीशन ने पहले ही संकेत दिए हैं कि उनकी सरकार ‘सभी के लिए विकास’ का मंत्र लेकर आगे बढ़ेगी।बहरहाल यह केरल की राजनीति में एक नया अध्याय है। UDF की वापसी के साथ अब देखना होगा कि नई सरकार कितना कुछ बदल पाती है।Kerala:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *