Norway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओस्लो के गार्डरमोएन एयरपोर्ट पर उतरे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे ने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। यह 43 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे यात्रा है। पीएम मोदी ने इस दौरे को दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, रक्षा और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का बड़ा अवसर बताया है। Norway:
Read Also- Bollywood: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकड़ा किया पार, बनी नं. 1 मराठी फिल्म
पीएम मोदी ने कहा है कि भारत और यूरोप के संबंध सिर्फ व्यापारिक नहीं, बल्कि साझा मूल्यों पर टिके हैं। यह दौरा हमारी ऊर्जा सुरक्षा, नई तकनीक और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।नॉर्वे के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। Norway:
कल ओस्लो में होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, आर्कटिक रणनीति, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। यह सम्मेलन भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा। पीएम मोदी के नॉर्वे के इस दौरे से भारत की वैश्विक साझेदारियों को मजबूती मिलेगी। Norway:
