सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग ने ईंधन की बचत के लिए टैक्सी का इस्तेमाल किया

Sikkim Odd Even Rule 2026:

Sikkim Odd Even Rule 2026: प्रधानमंत्री मोदी के विवेकपूर्वक खर्च करने के आह्वान के अनुरूप सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सोमवार को एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने आधिकारिक आवास से दो किलोमीटर से अधिक पैदल चले।कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री टैक्सी से अपने आवास लौट गए। तमांग 15 मई को एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने आवास मिंटोकगांग से पैदल चलकर यहां विकास क्षेत्र के पास स्थित मनन केंद्र तक गए थे।

Read also- Weather Today: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तापमान 45.9°C के पार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शनिवार और रविवार को निजी वाहनों को ‘ऑड-इवन’ नियम से छूट दी जाएगी। हालांकि सरकारी वाहनों के लिए यह प्रतिबंध जारी रहेगा।एक बयान में मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव यूगन तमांग ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अनुशासित और जिम्मेदार शासन के तरीकों के लिए की गईSikkim Odd Even Rule 2026 Sikkim Odd Even Rule 2026

Read also-Norway: नॉर्वे दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, कल भारत नार्डिक शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

अपील के बाद राज्य सरकार ने सोमवार से औपचारिक रूप से ईंधन बचाने के विभिन्न उपाय शुरू कर दिए हैं।उन्होंने कहा कि मितव्ययिता और जिम्मेदार शासन के लिए राष्ट्रीय आह्वान के प्रति दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रदर्शन करते हुए सिक्किम के मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक समारोह में पैदल चलकर भाग लेने का व्यक्तिगत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *