Gujarat: कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश की ऊर्जा जरूरतों और गुजरात में तेल-गैस के भंडारों को लेकर वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों पर सवाल खड़ा करते हुए हमला बोला है।कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि देश में घरेलू गैस का उत्पादन मात्र 95 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रतिदिन है, जबकि हम लगभग इतनी ही गैस विदेश से आयात करते हैं।Gujarat
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि“6 जून 2005 को बतौर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उन्हें गुजरात में 20 ट्रिलियन क्यूबिक फीट आयल और गैस मिल गया है। उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि गुजरात में अगर लोग नल खोलेंगे तो पानी नहीं, बल्कि पेट्रोल और डीजल निकलेगा।”Gujarat
गोहिल ने बताया कि उन्होंने इस दावे की सच्चाई जानने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया।एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने फोन पर कहा- ये सब स्टंट है, ऐसा कुछ भी नहीं है। फिर मैंने DG हाइड्रोकार्बन से बात की, जिन्होंने लिखित में मुझे बताया कि गुजरात को 20 ट्रिलियन क्यूबिक फीट आयल और गैस जैसा कुछ नहीं मिला है।” Guja rat
Read Also- Delhi News: रुपया कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 96.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
कांग्रेस ने मोदी सरकार से चार प्रमुख मांगें रखी हैं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित की चिंता करें ।मोदी सरकार की गलतियों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल और गैस का उत्पादन कम हुआ है, सरकार इस पर जवाब दे 6 मई 2005 में मोदी ने कहा था कि गुजरात के किसान और मालधारी अब दूध की बजाय पेट्रोल-डीजल के पाउच बेचेंगे, इसका क्या हुआ? ”Gujarat
GSPC गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में हुए कथित भ्रष्टाचार का जवाब दिया जाए।शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हमारी मांग है कि केंद्र सरकार देशहित की चिंता करें और इन सवालों का जवाब दें।”बहरहाल पश्चिम एशिया में बने संकट के बीच कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल का ऊर्जा चुनौती को लेकर सरकार पर यह हमला राजनीतिक सुर्खियों में आ गया है। Gujarat
