Norway: पीएम मोदी का नॉर्वे दौरा,भारत नार्डिक शिखर सम्मेलन में अन्य राष्ट्र प्रमुखों से की मुलाकात

Norway:

Norway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने पांच देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे पर हैं। इस दौरे का चौथा पड़ाव नॉर्वे रहा है,यहां पीएम मोदी ने भारत- नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया है।प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का अगला पड़ाव इटली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ऑस्लो में कई कार्यकमों में शिरकत की है। यह करीब 43 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है। यहां पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय बैठक की है और तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया है। Norway:

Read Also-Delhi News: खाड़ी संकट के बीच केंद्र सरकार की दो टूक, मंदिरों के पास रखे सोने के मुद्रीकरण की कोई योजना नहीं

इस सम्मेलन में पीएम मोदी की नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ मुलाकात हुई है। इस दौरान चर्चा के कई प्रमुख मुद्दे रहे है,इनमे– स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी, आर्कटिक सहयोग, व्यापार और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।इसमे ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने का ऐलान किया है।वही नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से नवाजा है। Norway:

Read Also- Delhi News: रुपया कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 96.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

इससे पहले ओस्लो में पीएम मोदी ने नॉर्वेजियन बिजनेस लीडर्स के साथ इंटरैक्शन किया है। भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट में ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था, नवाचार और सस्टेनेबिलिटी पर जोर दिया गया है। यह यात्रा भारत की उत्तरी यूरोप नीति को नई दिशा दे रही है। नॉर्वे दौरे को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे का अगला पड़ाव इटली है।

इटली में पीएम मोदी की मेजबानी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी करेंगी।पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टारेला से भी मुलाकात करेंगे। इटली के साथ चर्चा का फोकस – रक्षा उत्पादन, एयरोस्पेस, स्वच्छ ऊर्जा, कनेक्टिविटी और IMEC कॉरिडोर रहेगा। दोनों देश 2025-2029 के लिए संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना लागू करने पर काम करेंगे। पीएम मोदी की इटली की यह यात्रा भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगी। Norway:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *