Haryana: महंगाई के खिलाफ जींद में कांग्रेस का हल्ला-बोल, प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Haryana

Haryana: जींद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकालकर जिला उपायुक्त मोहम्मद इमरान को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।Haryana

Read Also-  Uttrakhand: CM पुष्कर सिंह धामी, पूर्व CM मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन- कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार ने महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि आम जनता का जीना दुर्लभ हो गया है। उन्होंने कांग्रेस की सद्भावना यात्रा को लेकर कहा कि 21 मई को यात्रा किलोई-सांपला पहुंचेगी और 23 मई को रोहतक में इसका भव्य समापन होगा, जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Read Also-War: ईरान युद्ध में US के 42 विमान नष्ट हुए, जिनमें फाइटर जेट और MQ-9 रीपर ड्रोन भी शामिल हैं

राव नरेंद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान – हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही जबकि दूसरे प्रदेशों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से परेशान होकर कई युवा आत्महत्या तक कर चुके हैं।

उन्होंने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को जनता पर आर्थिक हमला बताया।प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता को विदेश न जाने और सोना न खरीदने की सलाह देने वाले खुद लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *