Delhi: पश्चिम एशिया संकट पर अंतर मंत्रालय समूह ने दी अपडेट जानकारी

Delhi:

Delhi: पश्चिम एशिया संकट के बीच दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में अंतर मंत्रालय समूह की मीडिया ब्रीफिंग में ईंधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर अपडेट जानकारी साझा की गई है।इसमे पेट्रोलियम और शिपिंग मंत्रालय के अधिकारियों ने ईंधन की उपलब्धता, समुद्री संचालन और प्रमुख क्षेत्रों में स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाए जा रहे उपायों के बारे में अपडेट जानकारी दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी सुजाता शर्मा ने बताया कि हमारे पास कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोल और डीज़ल की पर्याप्त आपूर्ति है। देश की मांग को पूरा करने के लिए हमारी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। इसके अलावा, रिफाइनरियों में LPG का उत्पादन भी बढ़ा दिया गया है, और देश में लगभग 46-47 हज़ार टन LPG का उत्पादन हो रहा है। LPG कुकिंग गैस की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।Delhi: 

Read Also- Crime News: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या

पेट्रोल और डीजल का 10 MMT का देश में production है और करीब 8.5 MMT की खपत है इसलिए सप्लाई डिमांड मिसमैच की कोई समस्या नहीं है।देश और जनहित,  एनर्जी सिक्योरिटी के लिए जो भी किया जा सकता है वो किया जाएगावही अंतर मंत्रालय समूह की प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी मुकेश मंगल ने अहम जानकारी दी है। शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी मुकेश मंगल ने कहा कि पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और समुद्री हितधारकों के साथ समन्वय में, नाविकों के कल्याण की सुरक्षा और समुद्री संचालन के लिए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी है। Delhi: 

Read Also- Bharat: 5 देशों की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे PM मोदी, विश्व नेताओं को क्या-क्या उपहार दिए ?

वही होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 72 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज या भारतीय क्रू वाले विदेशी ध्वज वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है वही डीजी शिपिंग के कंट्रोल रूम ने 10,106 से अधिक कॉल्स और लगभग 22,215 ईमेल्स को संभाला है, जिनमें पिछले 72 घंटों में ही 404 कॉल्स और 903 ईमेल्स शामिल हैं।शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी मुकेश मंगल ने कहा है कि अभी हमारी प्राथमिकता फंसे हुए शिप को वापस लाने की है।भारतीय मर्चेंट वेसल्स को अभी हॉर्मूज में भेजने पर कोई विचार नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *