पुलवामा हमले से जुड़े मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की

Pulwama

Pulwama: पुलवामा हमले से जुड़े मास्टरमाइंड हमजा बुरहान के मारे जाने की खबर है।हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।यह घटना पीओके के मुजफ्फराबाद में अंजाम दी गई है।2019 के पुलवामा आतंकी हमले के एक मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मार दिया है।यह घटना पीओके के मुजफ्फराबाद में हुई है। Pulwama

Read Also- War: ईरान युद्ध में US के 42 विमान नष्ट हुए, जिनमें फाइटर जेट और MQ-9 रीपर ड्रोन भी शामिल हैं

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अल-बद्र आतंकी संगठन से जुड़े हमजा बुरहान, जिसे अरजमंद गुलजार के नाम से भी जाना जाता है, को आज मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने कई गोलियां मारीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमला उनके ऑफिस के बाहर किया गया। Pulwama

Read Also- Delhi: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 96.86 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंचा

यह वही हमजा बुरहान है जिसे भारत सरकार ने 2022 में आतंकी घोषित किया था। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। सुरक्षा एजेंसियां हमजा को इस हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक मानती रही है।अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस घटना पर नजर रखे हुए हैं।पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की थी। आज हमजा बुरहान की मौत उन आतंकियों के लिए एक सबक है जो भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं। Pulwama

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *