Politics:निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे। Politics
Read Also-Madhya Pradesh: जबलपुर में भीषण गर्मी के बीच ट्रेनिंग कैंप में 31 NCC कैडेट्स अस्पताल में हुए भर्ती
कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जीडीएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा, अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं। चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है।
