जातिगत जनगणना पर घमासान, अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर गौरव गोगोई ने कही ये बात

Anurag Thakur's remark:

Anurag Thakur’s Remark: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के लोकसभा में दिए उस भाषण की तारीफ की है, जिसमें उन्होंने दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के अधिकारों का अपमान किया और जाति जनगणना की उनकी मांग का मजाक उड़ाया।गोगोई ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे भाषण की तारीफ करते हैं जिसमें दलितों, ओबीसी, आदिवासियों के अधिकारों का अपमान किया गया है।

Read also-Wayanad Landslide हादसे पर लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

संसद में मचा बवाल-  जो जाति जनगणना चाहते हैं लेकिन मंगलवार को बीजेपी के एक सदस्य ने उनका अपमान किया और उनकी मांग का मजाक उड़ाया।उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद दलितों, ओबीसी, आदिवासियों के अधिकारों और भावनाओं का सम्मान नहीं करती है और इसीलिए विपक्षी गुट इंडिया में शामिल दलों ने सदन में विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि हम अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं और जैसा कि राहुल गांधी जी ने कहा, हम उनके न्याय के लिए लड़ेंगे, उनके सम्मान के लिए लड़ेंगे और जाति जनगणना के उनके अधिकार के लिए लड़ेंगे।

Read also-वायनाड में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 158 पहुंची, बचाव अभियान में जुटी NDRF की टीम

राहुल गांधी ने की ये मांग – स्पीकर सर, देखिए, जितना मेरा आप लोग इंसल्ट करना चाहते हैं, आप खुशी से करिए, आप रोज करिए। मगर एक बात मत भूलिए, जाति जनगणना को हम यहां पास करके दिखाएंगे।”

प्रधानमंत्री पर दिया बड़ा बयान  –कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे भाषण की तारीफ करते हैं जिसमें दलितों, ओबीसी, आदिवासियों के अधिकारों का अपमान किया गया है जो जाति जनगणना चाहते हैं लेकिन कल बीजेपी के एक सदस्य ने उनका अपमान किया और उनकी मांग का मजाक उड़ाया।

हम राहुल गांधी के लिए लड़ेंगे- ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद दलितों, ओबीसी, आदिवासियों के अधिकारों और भावनाओं का सम्मान नहीं करती है और इसीलिए विपक्षी गुट इंडिया के दलों ने सदन में विरोध प्रदर्शन किया। हम अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं और जैसा कि राहुल गांधी जी ने कहा, हम उनके न्याय के लिए लड़ेंगे, उनके सम्मान के लिए लड़ेंगे और जाति जनगणना के उनके अधिकार के लिए लड़ेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *